Home Guard recruitment: झारखंड के 16 जिलों में 8864 पदों पर होगी होमगार्ड की बहाली, रांची में आवेदन प्रक्रिया शुरू

Ranchi: झारखंड के 16 जिलों में कुल 8864 पदों पर होमगार्ड (Home Guard) की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रांची जिले में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जबकि अन्य जिलों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देवघर में श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बोकारो में निर्देश मिलने के बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। वहीं कोडरमा जिले में बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। होमगार्ड मुख्यालय ने सभी जिलों के कमांडर को आदेश जारी किया है कि वे अपने-अपने उपायुक्तों के साथ समन्वय स्थापित कर बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

जिलावार रिक्त पदों का विवरण:

    जिला       रिक्त पद

  • धनबाद  – 1614
  • चाईबासा  – 1478
  • गिरिडीह – 1164
  • सिमडेगा – 708
  • सरायकेला – 543
  • हजारीबाग – 520
  • साहिबगंज  – 446
  • लातेहार –  431
  • रामगढ़  – 390
  • जामताड़ा –  330
  • पाकुड़  – 282
  • गुमला –  275
  • लोहरदगा –  240
  • खूंटी  – 178
  • बोकारो – 150
  • कोडरमा – 115

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...