Hazaribagh : टीपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद…

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरहेसा जंगल के घाटगोसाई इलाके से टीपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत जी उर्फ अवधेश सिंह समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक अमेरिकी AR-15 M-4 कार्बाइन राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh पुलिस का बड़ा धमाका! पिस्टल, अवैध हथियार के दो तस्कर गिरफ्तार… 

Hazaribagh : प्रशांत जी समेत कई खूंखार नक्सली गिरफ्तार

Hazaribagh : कई आधुनिक हथियार बरामद
Hazaribagh : कई आधुनिक हथियार बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक 12 जून की रात पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन हजारीबाग को सूचना मिली थी कि टीपीसी के 7-8 नक्सली बड़ी घटना की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसपी हजारीबाग के तकनीकी शाखा के सहयोग से एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। सशस्त्र बलों के साथ मिलकर इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 121 अपराधी गिरफ्तार… 

अमेरिकी कार्बाइन राइफल समेत कई हथियार बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों में प्रशांत जी उर्फ अवधेश कुमार सिंह के अलावा आदित्य गंझू, देवेन गंझू, धरम गंझू और रूपलाल गंझू शामिल हैं। इनके पास से एक अमेरिकी कार्बाइन राइफल, एक मैगजीन, एक देशी पिस्टल (7.62 मिमी), तीन देशी कट्टा, 28 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल, टीपीसी के 10 पर्चे, एक मैगजीन पाउच और एक चितकबरा रंग का पिठ्ठू बैग बरामद किया गया है।

Hazaribagh : मामले की जानकारी देते एसपी
Hazaribagh : मामले की जानकारी देते एसपी

ये भी पढ़ें- Ramrarh : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप… 

हत्या, फायरिंग, फिरौती जैसे कई मामले दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि प्रशांत जी पर पहले से हत्या, फायरिंग, फिरौती और CLA एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 1 जून को केरेडारी थाना क्षेत्र में BGR माइनिंग कंपनी के दो वाहनों को जलाकर उड़ाने की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है।

ये भी पढ़ें- Pakur Breaking : एटीएस और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार… 

उस घटना के बाद ही एक SIT टीम का गठन किया गया था। फिलहाल, सभी गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़कागांव अनुमंडल क्षेत्र में संभावित बड़ी नक्सली घटना टल गई।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-

Bokaro Murder : पत्थर से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Jharkhand Politics : रिम्स में दम तोड़ गया बिरहोर नवजात, मंत्री जी छवि चमकाने में व्यस्त-बीजेपी का बड़ा आरोप… 

Dhanbad : पति ने पत्नी को चाकू मार किया लहूलुहान, स्थिति गंभीर…

Giridih Accident : बगोदर में भयानक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी पिकअप, ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत… 

Bokaro Murder : जिसपर भरोसा किया उसी ने भोंका छुरा, 25 लाख की फिरौती के लिए हत्या कर जमीन में गाड़ा, गिरफ्तार… 

Chatra Crime : भारी मात्रा में कैश व नशा सामग्री जब्त, मंगानी पड़ी कैश गिनने की मशीन… 

Breaking : अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया की प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार… 

Hazaribagh : “भाजपा के 11 साल बेमिसाल” नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली अलग पहचान-रघुवर दास… 

 

 

 

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...