Shravani Mela में कांविरयों के सेवा करने वालों का किया सम्मान, उप मुख्यमंत्री ने कहा…

Shravani Mela

पटना: राजधानी पटना में स्थित रविंद्र भवन में बोलबम कांवरियों की सेवा करने वाले लोगों का सम्मान समारोह किया गया। सम्मान समारोह में बिहार भाजपा के प्रदीश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से देवघर के रास्ते में कांवरियों की सेवा में लगे लोगों को सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा धर्म को सराहा। सम्मान कार्यक्रम बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आयोजित की थी।

सेवा ही धर्म है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सेवा ही धर्म है और इन्होने इस धर्म को निभाया है। आज हम इन्हे सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। साथ ही सम्मान पा कर इन लोगों का मनोबल तो बढ़ेगा ही साथ ही दूसरे लोग भी मानवता की सेवा के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज सनातन धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है और इसके विकास के लिए सरकार कई काम कर रही है और आगे भी यहां विकास का काम किया जायेगा।

उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा करने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई आम बात नहीं है कि कोई अपना घर छोड़ कर एक दो महीने तक कांवरिया पथ पर कैंप लगा कर कांवरियों की सेवा की। आज आपका यह सिर्फ सम्मान कार्यक्रम नहीं है बल्कि अपने सरकार को यह ध्यान दिलाया है कि कांवरिया पथ पर और क्या सब किया जाना जरुरी है।

ऐसा नजारा दुनिया में कहीं नहीं मिलता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सुल्तानगंज के विकास के लिए एनडीए सरकार ने बहुत काम किया है। पर्यटन विभाग की तरफ से कई धर्मशाला बनाये गए हैं और सुल्तानगंज में भी धर्मशाला बनाया जायेगा। हमलोगो ने प्रयास किया है कि इस क्षेत्र का बेहतर विकास हो सके। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला कोई राज्य स्तरीय या राष्ट्र स्तरीय मेला नहीं है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मेला है।

ऐसा मेला दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा जहां करोड़ों लोगों का वेश भूषा एक हो। एक से डेढ़ महीने में करोड़ों लोग जाते हों और सबका मंत्र और आराध्य भी एक ही हों। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज में भगवान महादेव की 100 फ़ीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें-   रईसजादों को Traffic Rule तोड़ना पड़ा महंगा, सीएम के काफिला गुजरने के दौरान साईरन बजा कर…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Shravani Mela Shravani Mela Shravani Mela Shravani Mela Shravani Mela

Shravani Mela

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img