सिवान में फिर से Hooch Tragedy, प्रशासन में मची हड़कंप, अब तक…

सिवान: बड़ी खबर सिवान से है जहां एक बार फिर जहरीली शराब से मौत की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह तक तीन लोगों की जान जहरीली शराब पीने की वजह से हो चुकी है जबकि कई के आंख की रौशनी चली गई। सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है जबकि कुछ लोगों को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना सिवान के लकड़ी नवीगंज की है।

मामले स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों के मौत की सूचना मिली है। अभी मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फ़िलहाल पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है, मृतकों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा। अस्पताल में भर्ती उमेश राय नामक एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी आँखों की रौशनी चली गई है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने पचास रूपये में देशी शराब खरीद कर पी थी और उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उनके आँखों की रौशनी चली गई है। डॉक्टरों ने उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर किया है। वहीं एक मृतक की पहचान अमरजीत यादव के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने कहा कि शराब पीकर आने के बाद बहुत बेचैन थे, अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उनकी मौत हो गई।

बता दें कि पिछले महीने अक्टूबर में ही सारण और सिवान में जहरीली शराब की वजह से पचास से अधिक लोगों की मौत हुई थी। हालांकि अक्टूबर में प्रशासन ने मात्र 37 लोगों के मौत की पुष्टि की थी। अक्टूबर में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने का भी दावा किया था लेकिन अभी एक महीना भी नहीं बीता और एक बार फिर लोग जहरीली शराब की वजह से मौत के गाल में सामने लगे हैं। फ़िलहाल सिवान से जहरीली शराब की वजह से तीन लोगों के मौत की सूचना आ रही है लेकिन अंदाजा जताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    PM के आगमन को लेकर जमुई में दिखी विकास की रफ्तार, रातों रात…

Hooch Tragedy Hooch Tragedy Hooch Tragedy Hooch Tragedy

Hooch Tragedy

Godda Crime News: ससुराल पहुंचने से पहले युवक पर हमला, जानिए...

Godda Crime News: रविवार शाम झारखंड के गोड्डा ज़िले से एक युवक पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। युवक मोटरसाइकिल से...

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।...

बोकारो में विस्थापितों ने क्यों निकाली डीसी और डीपीएलआर की शव...

Bokaro News: 'विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा' ने DPLR ऑफिस के पास ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बोकारो के डिप्टी कमिश्नर (DC) और DPLR विभाग के...