Gumla में बच्चा चोरी की अफवाह का दर्दनाक अंजाम, ग्रामीणों की पिटाई से विक्षिप्त अज्ञात महिला की मौत

Gumla जिले के बिशुनपुर प्रखंड के लबगा गांव में रविवार की देर रात एक बेहद दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाह तेजी से फैल रही है। इसी अफवाह के बीच एक अज्ञात विक्षिप्त महिला देर रात गांव में घूमती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया और बिना सच्चाई जाने ही बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।

बिशुनपुर थाना पुलिस को दी गई सूचना

बताया जाता है कि महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन अफवाह के माहौल में किसी ने उसकी बात सुनने की कोशिश नहीं की। इसी बीच घटना की जानकारी बिशुनपुर (Gumla) थाना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। यह घटना समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि अफवाह कितनी खतरनाक हो सकती है।

केवल संदेह और अफवाह के आधार पर किसी की जान ले लेना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध है। जरूरत है कि लोग अफवाहों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों। इस संबंध में बिशुनपुर थाना में 20 अज्ञात लोग पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।

 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...