अरवल में भीषण सड़क हादसा, RJD नेता समेत 3 की मौत

अरवल : बिहार के अरवल से एक खबर है। अरवल में मंगवलार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नेता लालबहादुर शास्त्री समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग दशहरा का मेला देखने अरवल शहर गए थे। वहां से लौटने के दौरान दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना करपी-इमामगंज रोड की है। मृतकों में करपी थाना क्षेत्र के बैरबिघा निवासी राजद नेता लालबहादुर शास्त्री, उनका भतीजा उदय कुमार और किंजर थाना के भुआपुर निवासी नीरज बिंद शामिल हैं।

आपको बता दें कि राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने भतीजा के साथ बाइक से दशहरा मेला देखने अरवल शहर गए थे। दशहरा मेले से लौटते वक्त रामनगर मुसहरी के पास सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। उक्त बाइक पर भुआपुर के तीन युवक विकास, गोल्डन और नीरज सवार थे। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...