Advertisment

नवगछिया में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

नवगछिया : भागलपुर में शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस जिला नवगछिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कटिहार-बेगूसराय एनएच-31 का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कटिहार के तरफ से आ रहे कार को पीछे से मिनी हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने कार में फंसे शव को निकाल कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर गए। मरने वाले की पहचान भवानीपुर निवासी सनोज यादव (30), केपिस्टन यादव (32) और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव (28) के रूप में की गई है। तीनों एनएच के किनारे एक ढाबा चलाते थे। शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे तीनों एक छोटी कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मकंदपुर के समीप हादसा हुआ है। हादसे में तीनों की जान चली गई है घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दिया है।

यह भी पढ़े : चलती स्कूली वैन में लगी आग, ड्राइवर व खलासी ने कूदकर बचाई जान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...