Advertisement
Advertisement

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, एक बच्चा समेत 2 लोग झुलसे

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत में बड़ा हादसा सामने आया है। जहां अलबेला नगर गांव के एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। आग इतना भयानक था कि ग्रामीणों से आग काबू नहीं हो पाया गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में एक बच्चा सहित दो लोग जख्मी हो गए।

घायल 32 वर्षीय मंजू देवी ने बताया कि वो मंगलवार की शाम सिलेंडर लेकर आई थी। आज बुधवार को गैस सिलेंडर लगाकर सुबह जब उन्होंने खाना बनाने के लिए माचिस जलाया तो आग की लपटे निकलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज उठने लगी कि जान बचाना मुश्किल हो गया हो गया। देखते ही देखते आग कि लपटे पूरा घर की चपेट ले लिया। घर में मेरे बच्चे सोए हुए थे। आग की लपेट तेज रहने के कारण उसे बाहर निकलने का प्रयास करने लगा जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी देखें :

घायल व्यक्ति के पति शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि मेरी पत्नी नया सिलेंडर लेकर एजेंसी से आई थी और लगाकर खाना बनाने लगी। जैसे ही माचिस जलायी की आग लग गई। थोड़ी देर के बाद गैस सिलेंडर फट गया। जिसके कारण या घटना घट गई। किसी तरह समय रहते आग पर काबू पाया गया। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति जल गया और हमलोग खाने के लिए भी मोहताज हो गए।

यह भी पढ़े : रफीगंज में चलती बाइक में लगी अचानक आग, चालक कूदकर बचायी जान

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...