Gas Cylinder लीक होने से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जल कर राख

कटिहार: कटिहार में गैस सिलिंडर लीक करने की वजह से एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरा घर सामान समेत जल कर राख हो गया। घटना कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 की है। बताया जा रहा है कि बीती शाम खाना बनाने के दौरान मोहम्मद सरफराज के घर में महिलाएं खाना बना रही थी तभी गैस सिलिंडर लीक करने की वजह से आग लग गई। आग लगने के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की वजह से घर में रखे पचास हजार रूपये नकद, जरुरी कागजात, कपड़े, अनाज सहित अन्य सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना के बाद मुखिया अब्दुल मजीद मौके पर पहुंचे और सीओ को मामले की सूचना दी। मामले में सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद पीड़ित परिवार को राहत मुहैया कराई जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar Police द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

कटिहार से सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

Gas Cylinder Gas Cylinder Gas Cylinder

Gas Cylinder

बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक...

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...