Commercial Advertisment

प्रशासन की जमीन को रेलवे कैसे खाली करा सकती हैः राज सिन्हा

DHANBAD : धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रेलवे प्रशासन पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा है कि अतिउत्साह में रेलवे अनैतिकता पर उतर आई है. रेलवे का रवैया तानाशाही भरा हो गया है. उन्होंने रेलवे से सवाल करते हुए पूछा है कि वो जिला प्रशासन की जमीन पर आरपीएफ भेजकर जमीन कैसे खाली करा सकती है.

raj sinha dc 22Scope News

उन्होंने यह बातें शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान आरपीएफ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में कही. उन्होंने कहा कि बरसों पूर्व सरकार ने उन्हें दुकान आवंटन किया था. इस जमीन को रेलवे ने जिला प्रशासन को सौंपा. फिर वो जमीन खाली कराने के लिए खुद कैसे आ सकती है.

दुकानदारों ने विधायक के साथ डीसी से की मुलाकात, लगाई गुहार

raj sinha dc 2 22Scope News


शनिवार को रेलवे द्वारा चलाये गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से परेशान स्थाई दुकानदारों ने रविवार को विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी बात रखी और न्याय की मांग की. इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने उपायुक्त से दुकानदारों की समस्याओं को लेकर वार्ता की और रेलवे के अधिकारियों से बात कर समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया. जिसके बाद उपायुक्त ने वार्ता के लिए पुनः सोमवार को दुकानदारों को बुलाया है. वहीं मामले पर उपायुक्त संदीप सिंह ने जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है.


रेलवे का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: राज सिन्हा


वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रेलवे द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा हैं, जिला प्रशासन को ये दुकानदार किराया देते हैं और रेलवे आकर खाली करवा रहा है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कल वह यह नहीं थे अन्यथा देखते की रेलवे कैसे बुलडोजर चलाता आरपीएफ के द्वारा युवकों

को गिरफ्तार करना भी कहीं से सही नहीं है

उपायुक्त से वार्ता कर समस्या का हल करने का अनुरोध किया गया है

शनिवार को स्टेशन रोड स्थित दुकानदारों को दिया गया था अल्टीमेटम


बता दें कि स्टेशन रोड स्थित स्थाई दुकानदारों को भी रेलवे प्रशासन

ने चार दिनों का अल्टीमेटम दिया था जिसके बाद दुकानदारों ने

एसडीएम से मुलाकात करने का प्रयास किया. शनिवार को मुलाकात

नहीं हो पाने के कारण रविवार को विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में

उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा और न्याय की गुहार लगाई.

दुकानदारों का कहना है कि वह जिला प्रशासन को किराया देते हैं

ऐसे में रेलवे कैसे खाली करवा रही है. पूरे मामले पर अब

जिला प्रशासन किस प्रकार से जांच करती है और

दुकानदारों के हित में क्या फैसला निकल कर

सामने आता है यह देखने वाली बात होगी.

रिपोर्ट : राजकुमार

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...

BGH Bokaro News बोकारो BGH में नवजात बच्ची को 2 लाख...

 बोकारो जनरल अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद 400 रुपये की मांग और नवजात बच्ची को 2 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने...

Bihar Taekwondo Championship Medals: बिहार के इन 4 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय...

Bihar Taekwondo Championship Medals, पटना: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो अंडर-17 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने...