हर्ष फायरिंग, DJ पर हथियार लहरा कर नाचना – आखिर कब तक चलता रहेगा ये

गोड्डाः हथियार लहरा कर नाचना – हथियार कल्चर आजकल देश के साथ पूरे विश्व में बढ़ता जा रहा है। हथियार लहराना आजकल हर कोई फैशन समझ लिया है। ऐसा ही एक मामला गोड्डा से सुनने को मिल रहा है।

पथरगामा प्रखंड के बंदनवार गांव में डीजे की धुन पर नाचने के दौरान हथियार लहराते हुए डांस कर रहा है जिसका विडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस विडियो की पुष्टि न्यूज 22 स्कोप नहीं करता है।

हथियार 2 22Scope News

युवक काफी दबंग मिजाज का है

जानकारी के अनुसार युवक बंदनवार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गांववालों के मुताबिक युवक काफी दबंग मिजाज का है। हालांकि गली मोहल्ले के लोग इसके बारे में कुछ भी बोलने से भी परहेज करते हैं। युवक ने तो कई बार गांव मोहल्ले के आसपास झगड़े में लोगों को गोली मारने की धमकी भी देता था।

ये भी पढ़ें- कैबिनेट सचिव को ईडी का पत्रः साहिबगंज डीसी और सीएम के प्रेस सलाहकार के समन पर उठाए सवाल 

हथियार लहरा कर नाचना

ग्रामीणों ने बताया कि युवक बीते कुछ दिन पहले ही युवक ने एक महिला के साथ गाली-गलौज भी किया था। जिसके बाद महिला ने पथरगामा थाने में युवक के खिलाफ आवेदन भी दिया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवा नाचने में मस्त है इस युवा को न तो पुलिस का डर है और न कानून का है।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...