नए साल के पहले दिन झारखंड का कैसा रहेगा मौसम

रांची: राज्य का न्यूनतम तापतान 11 से 14 डिग्री के बीच रह रहा है।

जो सामान्य से  दो से चार डिग्री अधिक है। दिसंबर माह में गर्मी से मौसम वैज्ञानिक चिंतित है।

31 दिसंबर के राज्य क मौसम को लेकर बताया गया है कि सुबह में कोहरा छाया रहेगा इसके अलावा दिन में मौसम शुष्क रहेंगा, हालांकि शाम में ठंड बढ़ेगी।

विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण नये साल के पहले दिन शाम पलामू सहित राज्य के पश्चिमी इलाके में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। दो जनवरी की शाम तक रांची व आसपास के इलाके में बादल छा जायेगा।

तीन व चार जनवरी को पूरे राज्य में बादल छाये रहने व हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।

घना कोहरा मुख्य रूप से मैदानी इलाके, जंगली इलाके, हाइवे व इसके आस-पास के क्षेत्र, ग्रामीण इलाके में ज्यादा रहने की संभावना है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...