Advertisment

सावन की पहली सोमवारी पर Rohtas के गुप्तेश्वर धाम में उमड़ी भारी भीड़

रोहतास: आज सावन की पहली सोमवारी है और सोमवारी को लेकर भक्तों का तांता राज्य के सभी शिवालयों में लगा हुआ है। इसी कड़ी में रोहतास के कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ताधाम गुफा में बाबा गुप्तेश्वर नाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रबंधन के अनुसार सुबह 7 बजे तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया था जबकि लाखों श्रद्धालुओं का तांता जलाभिषेक के लिए लगा हुआ था। मंदिर में रात के करीब 12 बजे से पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था और श्रद्धालु जलाभिषेक करने लगे थे।

मंदिर कमिटी के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह सात बजे तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया। उन्होंने बताया कि गुप्तेश्वर नाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए रविवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी और रात के करीब 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है साथ ही अन्य मुलभुत सुविधाओं की भी पूर्ण तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेशानुसार गुप्ता धाम जाने वाले मार्गों पर निजी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। निजी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था डैम के आसपास की गई है।

उन्होंने बताया कि गुफा के अंदर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए एक्सॉस्ट लगया गया है ताकि गुफा में शुद्ध हवा का आवागमन बनी रहे। उन्होंने कहा कि गुफा के अंदर और गुफा के आसपास साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति के लिए जेनरेटर और सोलर लाइट के माध्यम से निर्बाध रखने का निर्देश डीएम ने दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, कोर्ट ने कहा- दुकानदारों का नाम बताने की जरूरत नहीं…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

ROHTAS ROHTAS Rohtas

ROHTAS Rohtas

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...