पटाखे की चिंगारी से कपड़े के 3 गोदाम में लगी भीषण आग

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के ओल्ड एक्सचेंज रोड में दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी से अग्रवाल ट्रेडिंग कपड़े के तीन गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गोदाम के दीवार तोड़ने के बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन उससे पहले गोदाम में रखा सारा सामान चलकर पूरी तरह राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दिवाली के दिन लोग पटाखों की आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे से निकली चिंगारी अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में चली गई। इस दौरान तीन गोदाम में आग लग गई है, जिसमें 20 से 25 लाख रुपए के संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्रवाल ट्रेडिंग के मालिक पवन अग्रवाल ने बताया कि दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि उससे पहले गोदाम के अंदर रखा सारा सामान धू-धूकर जल गया है।

यह भी पढ़े : पटाखे की वजह से सोफे की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, लेट से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...