भागलपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन ने बिहार में इन दिनों नशा मुक्ति अभियान चला रही है। इसी बाबत आज प्रदेश कार्यालय से संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों ने विशनपुर जिछो स्थित उच्च विद्यालय का दौरा किया। वहां के प्रधानाध्यापक से मिलकर बच्चों को अवैध नशें से दूर रखने की अपील की। साथ अनेक नशे सेवन करने वाले स्थल का जायजा लिया और युवाओं को नशें से दूर रहने की नसीहत दी।
इस टीम का नेतृत्व मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह और रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विकास कुमार कर रहे थे। विद्यालय निरिक्षण के दौरान युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार तथा संगठन के पदाधिकारियों में संजीव कुमार, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, रिषभ मिश्रा,शुभम कुमार, नवीन कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, मणिकांत चौधरी, मो. इस्तियाक, रंजीत कुमार सिंह और राजीव कुमार शामिल रहे।
यह भी पढ़े : पूरे शहर का कचरा सिसवा गेट के पास गिराने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
यह भी देखें :
विभूति सिंह की रिपोर्ट