Advertisment

मानवाधिकार संगठन के बिहार व झारखंड की टीम ने सन्हौला थाना का किया दौरा

भागलपुर : बीते 25 अगस्त को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के झारखंड की टीम को एक आवेदन प्राप्त हुआ। उक्त आवेदन में ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र स्थित मोडीहा निवासी विनोद साह की पुत्री काजल कुमारी ने अपने पति और सास पर दहेज हेतु प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया। पीड़ित काजल कुमारी का ससुराल बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र स्थित ताड़र निवासी स्व श्याम साह का पुत्र निरज कुमार साह बताया जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

मानवाधिकार संगठन के बिहार व झारखंड से कई लोग शामिल हुए

इस मामले को लेकर भागलपुर मुख्यालय से संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती, रोजगार प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव योगेश कुमार वर्मा, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, रोजगार प्रकोष्ठ जिला महामंत्री अवधेश कुमार, मीडिया प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव बंटी कुमार और मीडिया प्रकोष्ठ जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार यादव ने सन्हौला थाना की ओर कूच किया।

Human Rights Organization 1 22Scope News

प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने तमाम पदाधिकारियों का किया सहयोग

वहीं झारखंड से चलकर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण जायसवाल, प्रदेश वरिष्ठ सचिव वंशीलाल यादव और महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष हुस्न आरा भी सन्हौला थाना पहुंचे। वहीं प्रभारी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने तमाम पदाधिकारियों का सहयोग किया। तदनोपरांत बिहार व झारखंड की टीम सन्हौला थाना की गश्ती टीम के साथ ताड़र गांव पहुंचे। वहीं काजल कुमारी का पति थाना पहुंचे और तमाम पदाधिकारियों से रुबरु हुआ और अपनी पत्नी व बच्चे को सही सलामत रखने का वायदा किया।

Human Rights Organization 2 22Scope News

यह भी पढ़े : समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर भागलपुर में होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन…

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...