Advertisement
Advertisement

केमिकल युक्त बदबूदार जहरीला पानी छोड़ने से सैकड़ों एकड़ खेत बर्बाद

बेतिया : हिंदुस्तान पेट्रोलियम की इकाई लौरिया चीनी मिल के जीएम की शिकायत दर्जनों किसानों ने मुख्यमंत्री सहित गन्ना मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएम और सीओ आदि को मेल भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें कहा गया है कि चीनीमिल के महाप्रबंधक के आदेश पर मिलकर्मियों बीते दो जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश का फायदा उठाकर फैक्ट्री में स्टोर किया हुआ केमिकल युक्त दुर्गंध वाला जहरीला पदार्थ सैकड़ों एकड़ खेतों में बहा दिया गया है। इस केमिकल युक्त पदार्थ से खेतों में पड़रौन के सैकड़ों एकड़ खेतों में लगे गन्ना और धान का पौधा सड़ और सुख रहा है। अभी भी खेतों में यह केमिकल जहरीला पानी बह रहा है, जिसे जांच में देखा जा सकता है।

किसानों ने आरोप लगाया है कि वे सब बीते चार जुलाई को जब इसकी लिखित शिकायत महाप्रबंधक अजय कुमार पवार से की तो पहले उन्होंने किसी दूसरे चीनीमील द्वारा जहरीला पानी छोड़ने की बात कहकर इस कुकृत्य को दूसरे ओर मोड़ना चाहते थे। इधर किसानों का आरोप है कि जब भी मूसलाधार बारिश होती है और पानी सिकरहना नदी समेत मिल के सामने के खेतों में पानी भरना शुरू होता है, तब-तब लौरिया चीनीमील द्वारा हर साल जहरीला केमिकल खेतों में छोड़ दिया जाता है और दूसरे चीनी मील पर आरोप लगाकर किसानों को मिल प्रबंधन द्वारा गुमराह किया जाता है।

किसानों का आरोप है कि हर साल उनके खेतों में लगाए गए फसल को मिल प्रबंधन द्वारा जहरीला पानी छोड़कर बर्बाद कर दिया जाता है। इधर, किसानों में दिनेश राय, अनिल पासवान, रंभू यादव, मैनेजर साह, रामानंद दास, राजू पासवान, सिकंदर दास, कमल यादव, कपिलदेव गिरी, अमित श्रीवास्तव, जेपी पांडेय, बैजनाथ चौधरी, महादेव गिरी,अशोक राय, मदन साह, लालबाबू चौधरी, जटाशंकर साह और अनिल पासवान आदि ने मिल प्रबंधन को अपनी नाराजगी जताई और सीएम नीतीश कुमार सहित कई मंत्रालय को पत्र और मेल भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े : नेपाल में हुए बस हादसे में 2 की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...