सैकड़ों वाहन से युवा कार्यकर्ता पटना के लिए हुए रवाना, युवा चौपाल का तेजस्वी करेंगे उद्घाटन

गया : पटना के मिलर हाई स्कूल में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इसका उद्घाटन करेंगे। इसी को लेकर गया से भी सैकड़ों कार्यकर्ता सैकड़ों वाहन से प्रधान महासचिव विनोद यादव के नेतृत्व में पटना के लिए रवाना हुए। प्रधान महासचिव विनोद यादव (Vinod Yadav) ने बताया कि गया से 500 बड़े वाहनों के साथ तीन संख्या की संख्या में राजद कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हम युवाओं का आइकन। 2025 में जो सर्वे आया है वह उसका नाम भी तेजस्वी यादव का है। तेजस्वी ने 17 महीने में जो काम किया है वह आज तक किसी ने नहीं किया है। आज हमलोग एकजुट होकर दशा और दिशा दिखा देंगे।

यह भी पढ़े : पटना में RJD कर रही युवाओं का महाजुटान, तेजस्वी करेंगे चुनावी चर्चा

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Tourism: AI से बदलेगा पर्यटन का अंदाज, 6.62 करोड़ पर्यटकों...

Bihar Tourism, पटना: बिहार की हजारों साल पुरानी विरासत अब आधुनिक तकनीक के साथ नए पर्यटन अनुभव में बदलने की तैयारी में है। धार्मिक...

Tamralipta Ultra Marathon: 75 KM दौड़ में प्रथम अमोल कांत मिश्रा...

पश्चिम बंगाल की Tamralipta Ultra Marathon में 75 किलोमीटर दौड़ 11 घंटे 29 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमोल कांत...

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...