रांचीः हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने (Hurl) होटल चाणक्या, बीएनआर में एक दिवसीय विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन में झारखंड -बिहार के अलग-अलग जिलों के खाद विक्रेताओं ने भाग लिया.
बता दें कि हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कंपनी की ओर से सिंदरी, बरौनी और गोरखपुर में तीन यूरिया सयंत्रों का निर्माण किया जा रहा है.
मौके पर मार्केटिंग हेड श्रीगुर प्रसाद ने बताया कि Hurl को पूरी तरह से डीजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है. “APNA UREA APP’ और “हेलो Hurl Digital” के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी.साथ ही, किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी. किसानों को टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध करवाया गया है. टोल फ्री नंबर के माध्यम से किसान खेती से संबंधित किसी भी मसले में उचित सलाह ले सकते हैं.
इस अवसर पर सिंदरी यूरिया सयंत्र के प्रमुख कमेश्वर झा ने विक्रेताओं को सिंदरी यूरिया सयंत्र की प्रगति और यूरिया उत्पादन की क्षमता के बारे में जानकारी दी. दिल्ली मुख्यालय और सिंदरी यूरिया सयंत्र से आए अधिकारियों ने भी विक्रेताओं से चर्चा की.


















