मधेपुरा में पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

मधेपुरा. जिले में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में मधेपुरा पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के श्रीपुर कंदाहा मुसहरी टोला वार्ड संख्या-12 का है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मधेपुरा में पीट-पीटकर पत्नी की हत्या

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मृतिका के परिजनों को जैसे ही मिली तो उन्होंने तत्काल मधेपुरा सदर थाना को सूचित किया। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति लाल सादा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि रुतन देवी की शादी 2 साल पूर्व श्रीपुर कंदाहा मुसहरी टोला वार्ड संख्या 12 निवासी लाल सादा से हुई थी। शादी के बाद रुतन देवी के साथ उनके पति लाल सादा अक्सर मारपीट किया करता था। वहीं शनिवार की देर रात गांव के लोगों ने मृतिका के मायके वालों को जानकारी दी कि रुतन देवी की मौत हो गई है।

जब परिजन रुतन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि आंगन में शव पड़ा हुआ है। शरीर पर कई चोट के निशान भी थे। उनलोगों ने घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी और मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है।

वहीं मृतका के पिता मनीष सादा ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिलने पर कुछ दिन पूर्व वे बेटी के ससुराल गये थे। उनके साथ भी दामाद लाल सादा ने मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि हमेशा लाल सादा अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। आज उन्होंने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।

वहीं इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों सौंप दिया है। साथ हीं त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त लाल सादा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img