Husband पागल था तो करवा दी हत्या, पुलिस गिरफ्त में पत्नी ने कहा…

जमुई: जमुई में बीते दिनों एक व्यक्ति की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी समेत हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामला जमुई के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पटेशनाथ जंगल की है जहां बीते 22 नवंबर को पुलिस ने एक व्यक्ति को घायल हालत में बरामद किया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

बताया जाता है कि व्यक्ति को गोली मारी गई थी। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की और शक के आधार पर मृतक की पत्नी सरिता को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी ने कहा कि उसका पति पागल था इसलिए उसकी हत्या कर दी। सरिता से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक अन्य युवक दीपक कुमार यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह हत्या के समय कार चला रहा था। साथ में मौजूद अन्य लोगों ने गोली मारने के बाद मृत समझ कर उसे गाड़ी से फेंक दिया और फरार हो गए थे। उसने पुलिस को बताया कि व्यक्ति की हत्या क्यों की गई इसका कारण उसे नहीं पता। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने सीवान को दी 109 करोड़ रूपये के योजनाओं की सौगात, पूर्व राष्ट्रपति के जन्मस्थान को लेकर…

जमुई से बी एम  भगत की रिपोर्ट

Husband Husband Husband

Husband

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...