पत्नी को वेलेन्टाइन गिफ्ट देते ही पति गया जेल

Muzaffarpur- वेलेंटाइन वीक पर एक पति को अपनी पत्नी को एक मोबाइल गिफ्ट करना महंगा पड़ गया. पत्नी को गिफ्ट देने के चक्कर में पति जेल के सलाखों के अन्दर है.

पूरा मामला है जीआरपी थाने का. दरअसल दूसरे नौजवान कपल की तरह फरहान भी वेलेंटाइन वीक पर अपनी पत्नी को कुछ स्पेशल गिफ्ट करना चाह रहा था. लेकिन घर की माली हालत ऐसी नहीं थी. फरहान एक निजी कंपनी में क्लर्क के पद पर का काम करता है.

पत्नी के प्यार में पागल फरहान महज एक अदद मोबाइल की खोज में दुकान दर दुकान मोबाइल की कीमतें पूछता घूमता रहा, कहीं भी उसके बजट के अनुकूल मोबाइल नहीं दिखा. आखिरकार थक-हार कर फरहान ने दो हजार रुपये में एक सेकेंड हैंड मोबाइल खरीद लिया और यही आइडिया उसके लिए आफत बन गया. दो हजार रुपये में खरीदा गया यह मोबाइल चोरी का निकला और पुलिस ने फरहान को गिरफ्तार कर लिया. फिर उसकी निशानदेही पर मोबाइल की बिक्री करने वाले को भी धर दबोचा गया.

थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया है कि सीडीआर के मदद से फरहान को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया,  फिर उसकी निशानदेही पर मोबाइल बेचनेवाले को भी गिरफ्तार कर किया गया है.  दोनों को जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट- विशाल

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...