सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां दावथ थाना क्षेत्र के चातर में बाइक दुर्घटना में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी पूजा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया। जबकि मृतक शशि रंजन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि दिनारा के रहने वाले शशि रंजन अपनी पत्नी को स्नातकोत्तर की परीक्षा दिलवाकर आरा से बाइक से ही लौट रहे थे। इसी दौरान दावथ के चातर के पास सड़क के डिवाइडर से बाइक टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें शशि रंजन की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई है।
यह भी पढ़े : तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत
यह भी देखें :
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


