Advertisment

हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह 3 अक्टूबर को भाजपा में होंगे शामिल

रांची: हुसैनाबाद के  विधायक कमलेश सिंह 3 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के साथ उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें इस निर्णय पर सहमति बनी। बैठक में कमलेश सिंह के पुत्र सूर्या सोनल भी मौजूद थे।कमलेश सिंह ने इस संबंध में कहा कि झारखंड की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है और भाजपा ही राज्य के विकास की एकमात्र उम्मीद है।

जब उनसे उनके खिलाफ चल रहे मामलों के बारे में पूछा गया, तो विधायक ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है, जिसके संबंध में सभी आवश्यक कागजात उन्होंने जमा कर दिए हैं।

उम्मीद की जा रही है कि कमलेश सिंह हुसैनाबाद से भाजपा के प्रत्याशी होंगे, जिससे राजनीतिक समीकरणों में एक नया मोड़ आ सकता है।

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...