गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 9 करोड़ का हाइड्रोपोनिक व चरस बरामद

गया : गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क के अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के सामान की जांच के दौरान एक यात्री के सूटकेश से 8.360 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं 1.00 किलोग्राम चरस को बरामद किया गया है। मादक द्रव्यों एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम-1985 के तहत जब्त कर लिया गया एवं एक महिला यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं चरस का कुल अनुमानित मूल्य रुपए 8.56 करोड़ रुपए है। इस बात की पुष्टि कस्टम के बिहार-झारखंड कमिश्नर डॉ. यशोवर्धन पाठक ने की है।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों 29 दिसंबर को भी कस्टम के अधिकारियों ने गया एयरपोर्ट से आठ करोड़ से अधिक के मारिजुआना बरामद किया था। साथ ही एक यात्री को भी गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, सीमा शुल्क अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया के अधिकारियों ने विदेश से आने वाले यात्रियों के सामानों के जाँच के दौरान बैंकॉक और थाईलैंड से आने वाले विमान संख्या TG 327 के एक महिला यात्री चेनचीरा दनफायू के सूटकेश के स्कैन के दौरान कुछ संदेहास्पद सामान दिखा। इसके बाद सूटकेश को खुलवाकर जांच किया गया।

यह भी देखें :

जांच में सूटकेश में प्लास्टिक पाउच में हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं चरस को छुपा कर रखा गया था, जिसे अधिकारिओं ने जब्त कर लिया। चेनचीरा दनफायू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चेनचीरा दनफायू मूलतः थाईलैंड की रहने वाली हैं। यह कार्रवाई पिंकी कुमारी संयुक्त आयुक्त सीमा पटना के नेतृत्व में सीमा शुल्क अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा गया के सहायक आयुक्त, अधीक्षकों एवं निरीक्षकों के द्वारा की गई। इस बात की छानबीन की जा रही है कि उक्त हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं चरस कहां ले जाया जा रहा था एवं इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़े : मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट का परवान चढ़ा, खास्ता तिलकुट की मांग विदेशों तक

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...

IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300...

IND vs AFG Test: भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img