कोयला लदे हाइवा ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

रामगढ़. जिले में मांडू एनएच पर जोड़ा तालाब के पास कोयला लदे हाइवा ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रक में रिपेयर का काम कर रहे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए अस्पातल पहुंचाया गया है।

कोयला लदे हाइवा ने ट्रक में मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, मांडू एनएच जोड़ा तालाब के पास एक 12 चक्का ट्रक HJ02V 4631‌ में ब्रेकडाउन में कम चल रहा था। करू मिस्त्री ट्रक के नीचे काम कर रहा था। इसी बीच चरही साइडिंग से कोयला लेकर आ रहे हाइवा HJ02BG 6668 ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे करू मिस्त्री 35 वर्षीय का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

वहीं घटना के बाद हाइवा चालक घंटों हाइवा में फंसा रहा। मांडू पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद हाइवा चालक को निकाला गया। इसके बाद रामगढ़ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि हाइवा चालक का दोनों पैर टूट गया है।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...