IAS छविरंजन को ED ने गिरफ्तार किया

ज़मीन घोटाले के मामले में किये गए गिरफ्तार

रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन को ED ने ज़मीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है. उन पर सैन्य ज़मीन के मामले में अनियमितता बरतने का आरोप है. ED इस मामले में उनसे पिछले महीने से पूछताछ कर रही थी. इस मामले में ED ने कुछ व्यवसायी और अन्य अधिकारिओं से भी पूछताछ की है. माना जा रहा है कि तथ्यों को जुटाने के बाद ही ED ने उन पर कारवाई की है.

झारखण्ड में भ्रष्टाचार के मामले में हाई प्रोफाइल अधिकारिओं की गिरफ़्तारी का दौर ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा. IAS पूजा सिंघल के बाद अब छविरंजन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. छवि रंजन रांची के पूर्व उपायुक्त रहे हैं. उनपर चेशायर होम रोड, बजरा और नामकुम में ज़मीन घोटाला करने का आरोप है. नामकुम की ज़मीन सैन्य उपयोग की ज़मीन थी जिसकी खरीद बिक्री ग़लत तरीके से हुई थी.

IAS छविरंजन :

इस गिरफ्तारी के बाद कुछ और अधिकारिओं पर भी ED की कारवाई की तलवार लटकने लगी है. माना जा रहा है कि ज़मीन की ग़लत तरीके से कागजात बनाने और उन्हें बेचने के मामले में कई नाम और भी हैं. देर रात तक ED कार्यालय में छविरंजन की पत्नी और उनके अधिवक्ता पहुँच चुके थे. मेडिकल टीम भी वहां पहुँच चुकी थी.

झारखण्ड में ED की कारवाई में कई अधिकारियों पर कारवाई हो चुकी है. इसे राजनीतिक मुद्दा भी बनाने की कोशिश की गयी लेकिन अधिकारियों को कोई राहत नहीं मिली. सत्तारूढ़ दल की ओर यह तक कहा गया की इससे अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है.

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...