IAS हरजोत कौर ने संभाला नए विभाग में पदभार, बैठक कर अधिकारियों को…

IAS हरजोत कौर बम्हरा ने संभाला पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव का कार्यभार

पटना: हरजोत कौर बम्हरा ने मंगलवार को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा उनकी नियुक्ति की अधिसूचना के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद अरण्य भवन में विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। बम्हरा ने बैठक में विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और आवश्यकतानुसार नए पद सृजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने इको-डेवलपमेंट समिति/संयुक्त वन प्रबंधन समिति एवं फॉरेस्ट बाउंड्रीज़ को सुदृढ़ करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का भी आदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने राज्य में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के निर्देश दिए और कहा कि विभागीय योजनाओं को मंजूरी और क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।  IAS IAS IAS 

यह भी पढ़ें – Scrap नीलामी के बहाने बुलाते थे दूसरे राज्य के कारोबारी को फिर…, पुलिस ने 11 को दबोचा…

बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) अरविंदर सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य नियोजना, प्रशिक्षण एवं विस्तार अभय कुमार द्विवेदी, विशेष सचिव अभय कुमार, मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय) सुरेंद्र सिंह, मुख्य वन संरक्षक(आईटी) एस चंद्रशेखर, मुख्य वन संरक्षक संयुक्त वन प्रबंधन एस कुमारासामी,क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक गोपाल सिंह, विशेष सचिव कंवल तनुज, संयुक्त सचिव चितरंजन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    गर्मी के दौरान Bihar में नहीं होगा पेयजल संकट, राज्य सरकार ने पहले ही कर ली है खास तैयारी…

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img