Advertisment

आईएएस पूजा सिंघल 8 जून तक न्यायिक हिरासत में

रांची : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी आईएएस पूजा सिंघल 8 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ईडी कोर्ट ने 14 दिनों के लिए पूजा सिंघल को होटवार जेल भेज दिया है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की

ईडी रिमांड की अवधि 25 मई को पूरी हो गई.

ईडी की टीम ने पूजा सिंघल को 20 मई को तीसरी बार पूछताछ के लिए

पांच दिनों की रिमांड पर ली थी. जिसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है.

आरोपी पूजा सिंघल को बुधवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेश किया गया.

जहां उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया.

अब जेल में कटेगी रात

ईडी ने पूजा सिंघल से गिरफ्तारी के बाद लगातार 14 दिनों तक पूछताछ की है.

गिरफ्तार किसी आरोपी को अधिकतम 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है. जो पूछताछ की अधिकतम सीमा है. इसी मामले में सीए सुमन कुमार से 13 दिनों की पूछताछ के बाद 20 मई को जेल भेज दिया गया था. बता दें कि रिमांड अवधि खत्म के बाद अदालत ने आरोपी को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया.

गिरफ्तारी के बाद 14 दिनों तक पूछताछ

ईडी की टीम ने निलंबित खनन सचिव पूजा सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए पहली बार पांच दिनों की रिमांड पर ली थी. 16 मई को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया. ईडी ने दूसरी बार चार दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की. 20 मई को अदालत में पेशी के साथ पांच दिनों की रिमांड पर पुनः अपने साथ ईडी ले गई. पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. उसी के आधार पर ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Ranchi- पूजा सिंघल को आज भी नहीं मिली जमानत, अब 12 जुलाई का इंतजार

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...