PATNA: आईएएस और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. साथ ही राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. इन दोनों के अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. इन तीनों के खिलाफ गैंगरेपर जैसे संगीन आरोप लगाते हुए प्रयागराज उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ने मामला दर्ज करवाया है.

वकील के माध्यम से कोर्ट में केस दर्ज करवाया गया है. केस में गैंगरेप समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गये हैं. दानापुर व्यवहार न्यायालय के निर्देश पर केस दर्ज किया गया. पीड़ित महिला अधिवक्ता ने हंस और गुलाब यादव पर आरोप लगाए हैं. संगीन आरोप गुलाब यादव के नौकर ललित यादव पर लगाया है.
इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपी जाएगी जांच की जिम्मेदारी
पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना के रूपसपुर थाने में कांड संख्या-18/23 दर्ज किया है. रूपसपुर थाने में संजीव हंस और गुलाब यादव के खिलाफ आईपीसी की
धारा 323, 341, 376, 376 (डी), 420, 313, 120 (बी), 504 और 506/34 के साथ-साथ
आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस कांड की जांच इंस्पेक्टर स्तर
के पुलिस अधिकारी को सौंपा जाएगा. पटना के दानापुर अंचल
की पुलिस इंस्पेक्टर मंजू कुमारी को इस केस का
अनुसंधानकर्ता बनाया गया है. पुलिस ने मामले की
छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि
केस दर्ज करने वाली महिला को 12 जनवरी को थाने
में आकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है.
रिपोर्ट: चंदन
- Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6 नई Pink Buses की खरीद का टेंडर जारी
- N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran के फैसले से तेज हुई उत्तराधिकारी की तलाश
- LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी बिहार सरकार, ‘गंगा टू ग्लोबल’ से मिलेगा Global Exposure
Highlights


















