IAS Vinay Chaubey Case: ACB को Income Source पर बढ़ा शक, Ashok Nagar में 3 Crore की Land Purchase पर फंसा सवाल

निलंबित IAS विनय चौबे के खिलाफ ACB जांच में 3 करोड़ की जमीन खरीद और विदेश यात्राओं की नई जानकारी सामने आई है। जांच में कई संदिग्ध लेन-देन उजागर।


IAS Vinay Chaubey Case रांची: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में चल रही जांच में ACB को कई नए अहम दस्तावेज और लेन-देन की जानकारी मिली है। जांच के दौरान सामने आया है कि चौबे और उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता के बैंक खातों से 3 करोड़ रुपये का भुगतान कर रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में 20 डिसमिल जमीन खरीदी गई थी।

IAS Vinay Chaubey Case:

यह जमीन 28 जुलाई 2021 को रजिस्ट्री हुई थी और इसे अमेरिका में रहने वाले एनआरआई अमिताभ नारायण से खरीदा गया था। जमीन की रजिस्ट्री विनय चौबे के ससुर और भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के नाम से हुई। सवाल यह है कि भुगतान चौबे दंपती ने किया, लेकिन खरीदार उनके ससुर थे।

ACB ने इस संदिग्ध संपत्ति लेन-देन को जांच का प्रमुख आधार बनाया है। इसी मामले में रविवार को टीम ने स्वप्ना संचिता से 10 घंटे तक गहराई से पूछताछ की, लेकिन जमीन भुगतान के स्रोत और संरचना को लेकर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।


Key Highlights

  • Ashok Nagar में 20 डिसमिल जमीन 3 करोड़ में खरीदी गई, भुगतान पति-पत्नी के खाते से

  • रजिस्ट्री 28 जुलाई 2021 को हुई, जमीन NRI Amitabh Narayan से खरीदी गई

  • विदेश यात्राओं और टिकट भुगतान के स्रोत की जांच में जुटी ACB

  • 24 नवंबर को दर्ज हुई FIR में 7 लोग आरोपी, यह चौबे के खिलाफ चौथी FIR

  • बहन के पैसे से विदेश यात्रा होने की जानकारी, अब ACB उसके आय स्रोत की जांच कर रही है


IAS Vinay Chaubey Case: विदेश यात्राओं के टिकट भुगतान की जांच

ACB को यह भी जानकारी मिली है कि विनय चौबे और उनके परिजन ने पिछले सात वर्षों में कई विदेशी यात्राएं की हैं। वर्ष 2023 में इटली यात्रा भी इसी में शामिल है। अब जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि इन यात्राओं के टिकट का भुगतान किस खाते से हुआ। इसके लिए संबंधित ट्रैवल एजेंसी से भी दस्तावेज मांगे गए हैं।

IAS Vinay Chaubey Case: 7 लोगों के खिलाफ FIR, चौथी केस

ACB ने 24 नवंबर को इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिनमें मुख्य अभियुक्त विनय चौबे और उनकी पत्नी के अलावा उनके ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय कुमार सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह शामिल हैं।
यह केस चौबे के खिलाफ दर्ज चौथी प्राथमिकी है।

IAS Vinay Chaubey Case: पत्नी की बहन द्वारा भुगतान पर भी शक

ACB की जांच में यह भी सामने आया है कि 2017 से 2024 के बीच की विदेश यात्राओं का खर्च विनय चौबे की पत्नी की बहन शिखा ने उठाया था। अब जांच एसीबी इस दिशा में आगे बढ़ा रही है कि शिखा के पास इतने बड़े भुगतान के लिए पैसे आए कहां से

अब तक की जांच में चौबे परिवार द्वारा किए गए यात्राओं में डेनमार्क, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, इटली और थाईलैंड शामिल हैं।

Highlights

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सड़कों...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के मकसद से देवघर में 'बिरसा...

मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा- बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में...

पटना : समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)...

मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का...