आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट घोषित। रांची सेंटर में लड़कियों का दबदबा, वृंदा शाह 364 अंक के साथ टॉपर बनीं।
ICAI CA Final Result 2026 रांची: रांची में चार्टर्ड एकाउंटेंसी की प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार बेटियों ने परचम लहराया है। The Institute of Chartered Accountants of India द्वारा जनवरी 2026 सत्र में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रांची परीक्षा केंद्र का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और टॉप तीनों स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया।
ICAI CA Final Result 2026: रांची सेंटर की टॉपर बनीं वृंदा शाह
सीए फाइनल में रांची परीक्षा केंद्र से वृंदा शाह 600 में 364 अंक हासिल कर टॉपर बनीं। सृष्टि कुमारी ने 341 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चान्हो मांडर की अंकिता रानी ने 323 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
तीनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई को दिया। वृंदा ने कहा कि उनके माता-पिता का भरोसा और प्रेरणा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा।
Highlights


