ICC ने किया एलान, चैंपियंस ट्रॉफी आएगा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से भारतीय टीम के मना करने के बाद लगभग प्रत्येक दिन कुछ न कुछ रिपोर्ट आ रहा है। अब एक बार फिर एक नया रिपोर्ट आया है। आईसीसी ने घोषणा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान से भारत आएगा।चैंपियंस ट्रॉफी अगले वर्ष जनवरी में भारत आएगा। जानकारी के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन से पूर्व इसका टूर कराया जा रहा है। पाकिस्तान में ट्रॉफी का टूर 16 नवंबर से शुरू हो गया है जो कि 26 नवंबर तक चलेगा फिर यह 26 से 28 नवंबर तक के लिए अफगानिस्तान जायेगा।

इसके बाद ट्रॉफी 10 से 13 दिसंबर तक के लिए बांग्लादेश भेजी जाएगी 15 से 22 दिसंबर तक के लिए दक्षिण अफ्रीका में। दक्षिण अफ्रीका के बाद चैंपियंस ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जायेगा और सबसे अंत में 15 से 26 जनवरी तक के लिए भारत आएगा। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन फरवरी पाकिस्तान में आयोजित होना है।

हालांकि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद अब माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित की जाएगी। इसके तहत भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित किये जा सकते हैं। हालांकि हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित किये जाने के मामले में अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-   State में ठंड ने दे दी दस्तक, गिरने लगा है तापमान, इस दिन से बढ़ेगा ठंड

https://youtube.com/22scope

ICC ICC

ICC ICC

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...