ICC का पाकिस्तान को बड़ा झटका, पाक अधिकृत कश्मीर नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

डिजीटल डेस्क : ICC का पाकिस्तान को बड़ा झटका, पाक अधिकृत कश्मीर नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी। आईसीसी ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने अहम फैसला लिया है और स्पष्ट कर दिया है कि इस्लमाबाद पहुंचे चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं घुमाया जा सकेगा।

इससे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले एक और बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।

इससे पहले ICC  ने चैंपियंस ट्रॉफी को दुबई से इस्लामाबाद भेज दिया और उसी आधार पर PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने इस ट्रॉफी के टूर के लिए तैयारी की जिसकी शुरूआत 16 नवंबर से प्रस्तावित है।

लेकिन ऐन वक्त पर शुक्रवार को ICC ने PCB को पाक अधिकृत कश्मीर में ले जाए जाने की अनुमति देने से मना कर दिया।

ICC ने PCB को ट्रॉफी के टूर का शेड्यूल बदलने को कहा

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) को ICC ने करारा झटका दिया है। ICC ने PCB को ट्रॉफी के टूर के शेड्यूल में बदलाव करने के लिए कहा है।

PCB ने ट्रॉफी के टूर की शुरुआत 16 नवंबर करना तय कर रखा है। इस ट्रॉफी को पाकिस्तान की अलग-अलग जगहों पर फैंस के बीच लेकर जाया जाएगा। ICC के नए फैसले के मुताबिक, अब पाकिस्तान को ट्रॉफी के टूर के लिए तैयार किए गए शेड्यूल में बदलाव करना पड़ेगा।

PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 14 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंच गई है और अब 16 नवंबर से 24 नवंबर तक ट्रॉफी को पाकिस्तान की अलग-अलग जगहों पर फैंस के बीच ले जाने का कार्यक्रम बना है।

तय शेड्यूल के मुताबिक,  चैंपियंस ट्रॉफी स्कार्दू, मरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे स्थानों पर जाएगी जिनमें से स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आते हैं लेकिन ICC ने PCB को इसके लिए मना कर दिया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

ट्राफी के पाकिस्तान पहुंचने पर PCB दिया था नारा – तैयार हो जाओ पाकिस्तान

इससे पहले PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने बीते 14 नवंबर को चैंपियंस ट्राफी के यहां पहुंचते ही नारा दिया था कि – ‘तैयार हो जाओ पाकिस्तान।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मुर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा।

16-24 नवंबर तक ओवल में सरफराज अहमद द्वारा 2017 में उठाई गई ट्रॉफी की एक झलक देखें’।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है लेकिन टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने से इनकार करने और उसके जवाब में पाकिस्तान का हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं होने के कारण शेड्यूल के ऐलान में देरी हो रही है।

ऐसे में ऐसा ICC के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है, जब बिना किसी आधिकारिक टूर्नामेंट शेड्यूल के ट्रॉफी का टूर होने जा रहा है। आमतौर पर टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कम से कम 100 दिन पहले ही कर दिया जाता है। उसके बाद ही ट्रॉफी का टूर शुरू होता है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...