ICC Cricket World Cup 2023 : भारत ने लगाया जीत का पंच

धर्मशाला : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारटीय टीम का जलवा बरकरार है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सोमवार यानी 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंंड के बीच मैच खेला गया। टीम इंडिया ने कल के खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। भारत की लगातार यह पांचवीं जीत है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में लगभग पहुंच ही गयी है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। वहीं भारतीय टीम ने यह लक्ष्य 48 ओवर में छह विकेट खोकर बना लिए। बता दें कि भारत की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी को इस वर्ल्ड कप में पहली बार खिलाया गया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट चटकाए। जबकि जसप्रीत बुमराह (45/1), मोहम्मद सिराज (45/1) और कुलदीप यादव 73 रन देकर दो विकेट लिए।

वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो दोनों भारतीय ओपनर कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट लिए 71 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए जबकि शुभमन गिल 26 रन को योगदान दिया। वहीं भारत के चेज मास्टर विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फार्म में दिखायी दे रहे हैं। उन्होंने शानदार और धैर्य की पारी खेलते हुए 95 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर (33 रन), विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (27 रन) और नाबाद रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 39 रनों की पारी खेली।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...