ICC Cricket World Cup 2023 : भारत ने लगाया जीत का छक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे

लखनऊ : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारटीय टीम का जलवा बरकरार है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजयपेयी इकाना स्टेडियम में रविवार यानी 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया। टीम इंडिया ने कल के खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारत की लगातार यह 6वीं जीत है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच ही गई है। भारत अंक तालिका में फिर नंबर-1 पर पहुंच गई है।

बता दें कि रविवार के मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रन की पारी खेली जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 49 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करे तो भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक नहीं चलने दी। उसके तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। गेंदबाजी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह (32/3), मोहम्मद शमी (22/4), कुलदीप यादव (24/2) और रविंद्र जडेजा ने 16 रन देकर एक विकेट लिए।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!