ICC Cricket World Cup 2023 : दिवाली पर टीम इंडिया का धमाका, नीदरलैंड रोहित ब्रिगेड के सामने पस्त

बेंगलुरु : आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप अब आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। कल यानी रविवार को लीग मैच खत्म हो गया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में भारत और नीदलैंड्स के बीच लीग का आखिरी मुकाबला खेला गया। भारत ने अपना आखिरी लगी मैच में नीदलैड्स को 160 रनों से हराया। टीम इंडिया अपना सारा मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। सात ही भारतीय टीम अंकतालिका में टॉप पर है। चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल खेलेगी। भारत न्यूजीलैंड से अपना सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को खेलेगा जबकि दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगी। वहीं 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

बता दें कि कल बेंगलुरु में खेले गए लीग के आखिरी मैच भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लबाजों ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया जबकि तीन बल्लबाज अर्धशतक बनाए। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (61 रन, 54 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) और शुभमन गिल (51 रन, 32 गेंद, तीन चौके, चार छक्के) ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद विराट कोहली (51 रन, 56 गेंद, पांच चौके, एक छक्के) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 128 रन, 94 गेंद, 10 चौके, पांच छक्के) ने शानदार शतक के साथ स्कोर को तेज किया। इसके बाद विकेटकीपर बल्लबाज केएल राहुल (102 रन, 64 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) ने भी शानदार शतक लगाया और एक गेंद शेष रहते आउट हो गए।

इसके बाद गेंदबाजों ने अपना कहर दिखाना शुरु किया। भारत के तीनों मीडियम पेसर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (33/2), मोहम्मद सिराज (29/2) और मोहम्मद शमी इस विश्व कप में आग उगल रहे हैं। एऐसे तो कल के मैच में मोहम्मद शमी को कोई विकेट नहीं मिला है लेकिन विश्व कप के पांच मैच में 16 विकेट ले चुके हैं। वहीं बुमराह नौ मैच में 17 विकेट लिए हैं। भारतीय टीम ऐसे तो पांच गेंदबाजों के साथ ही खेल रही है लेकिन कल के मैच में कप्तान रोहित शर्मा (7/1), विराट कोहली (13/1), शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने भी गेंदबाजी की। भारत की स्पिन जोड़ी भी कमाल कर रही है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (49/2) और कुलदीप यादव (41/2) भी इस विश्व कप में धमाल मचा रहे हैं। भारतीय टीम विश्व कप में इस प्रदर्शन से यहीं कहा जा सकता है कि ये टीम अपने देश में तीसरा वर्ल्ड कप जीत सकती है। कल के मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ श्रेयस अय्यर को मिला।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...