जर्जर भवन में संचालित हो रहा आईसीडीएस कार्यालय,सांसत में कर्मियों की जान 

जर्जर भवन में संचालित हो रहा आईसीडीएस कार्यालय, सांसत में कर्मियों की जान 

मोतिहारी : जिले के सुगौली प्रखंड परिसर स्थित आईसीडीएस कार्यालय की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। भवन की छत से परतें गिर रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा कार्यालय में पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मौजूद नहीं हैं।

भय के साये में काम करने को मजबूर है कर्मी

कर्मचारियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे लगातार भय के साए में काम करने को मजबूर हैं। महिला कर्मियों ने कहा कि हमेशा अनहोनी का आशंका से मन डरा रहता है।

वीडियो देखे …..

अधिकारियों को दी जानकारी, नतीजा कुछ भी नही

वहीं भवन के जर्जर होने की पूरी जानकारी विभागिय अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करेगा?

ये भी पढे :  पूर्वी चंपारण दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केसरिया में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण,जीविका दीदियों से संवाद कर लिया फिडबैक

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...