पटना : पूरा देश आज विजयादशमी यानी दशहरा मना रहा है। विजयादशमी के दिन रावण वध का कार्यक्रम किया जाता है। आज के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। आज से ही पटना में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। राजधानी पटना में वैकल्पिक तालाबों में मूर्ति का विसर्जन होगा। पटना के दीघा घाट में भी दो कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। कृत्रिम तालाब को गंगा के पानी से भरा गया है। अब तक छह मूर्तियों का विसर्जन हुआ है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और डीआईजी सह एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने भी दीघा घाट पर कृत्रिम तालाब का मुआयना किया। कल और परसों तक पूरे पटना में मूर्ति विसर्जन कर लिया जाएगा। पटना जिला में कुल 13 कृत्रिम तालाब बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़े : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज होगा रावण वध, तैयारी पूरी
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


