दीपावली में अगर कहीं आग लगे तो फौरन पहुंच जाएंगे अग्निशमन विभाग के फायरकर्मी

पटना : दीपावली के दौरान अगर कहीं आग लगने की घटना होती है तो फौरन अग्निशमन विभाग के फायरकर्मी मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लेंगे। यह दावा पटना अग्निशमन के समादेष्टा मनोज कुमार नट ने किया है। इनका दावा है कि दीपावली के दौरान कही किसी भी मुहल्ले या गली में आग लगने की घटना घटती है तो हमलोग हर हाल में आग पर ससमय काबू पा लेंगे। इसकी पूरी तैयारी हमलोगों ने कर रखी है। हम लोगों के पास मोटरबाइक से लेकर हाइड्रॉलिक अत्याधुनिक फ़ायर नियंत्रण वाहन उपलब्ध है। हमलोग 24 घंटे आग पर नियंत्रण को लेकर तैयार हैं। हम पटनावासियो से अपील करते है कि आप दीप जलाकर दीपावली मनाएं। पटाखें ना जलाएं और हां अगर आग लगने की घटना होती है तो फौरन 101 या 112 डायल कर हम लोगों को सूचित करे।

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में कच्ची व अर्धनिर्मित शराब पुलिस ने किया नष्ट

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...

DSP बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी, भव्य स्वागत

मोकामा : डीएसपी बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मोकामा के कन्हाईपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड...