बेतिया : बेतिया जिले के लौरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विनय बिहारी योगापट्टी के मिश्रौली उच्च विद्यालय में बैठक के दौरान पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने 15 वर्षों के विकास कार्यों पर सवाल उठाए। जवाब देने के बजाय विधायक विनय बिहारी नाराज हो गए और तू-तू मैं-मैं करने लगे। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि उनके सुरक्षा कर्मियों ने बंदूक तक तान दिया। अगर जनता अपना हक मांगे और उसे धमकाया जाए तो ये लोकतंत्र का अपमान है। बहुत देर बाद स्थानीय लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं इस घटना का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो खूब वायरल हो रहा है। ऐसे इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है।
यह भी पढ़े : GMCH में बरसात ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, करोड़ों की लागत पर पानी का इंतजाम नहीं!…
दीपक कुमार की रिपोर्ट