कोई आए जाए इसमें डिबेट करने की क्या बात – सहनी

कोई आए जाए इसमें डिबेट करने की क्या बात - सहनी

पटना : बिहार में छठे चरण का मतदान सुबह सात बजे से हो रहा है। बिहार में आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिसमें वाल्मिकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज की सीटें हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक आठ सीटों पर करीब 45.21 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वैशाली (48.94) और सबसे ज्यादा कम सीवान (39.81) फीसदी वोट पड़े हैं।

22Scope News

कोई आए कोई जाए इसमें डिबेट करने की क्या बात है – सहनी

लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसर पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेताओं का बयानबाजी भी जारी है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बिहार आगमन और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ओवैसी पर किए गए टिपण्णी पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का पर्व चल रहा है। सबको चुनाव प्रचार करने का हक है। कोई आए कोई जाए इसमें डिबेट करने की क्या बात है।

परेशान हो गए हैं इसलिए बार-बार पीएम मोदी आ रहे हैं बिहार

वहीं छठे चरण के चुनाव को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि अच्छी वोटिंग हो रही है। सब कोई मतदान कर रहा है। कही-कही से वोट बहिष्कार की खबरे आ रही हैं। हम चाहते हैं कि अधिकारी लोग लोगों की समस्याओं को सुनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कहा कि वह परेशान हो चुके हैं। वो समझ चुके हैं कि इस बार हार रहे हैं, इसलिए बिहार आ रहे हैं। बिहार के लोग और युवा हमारे साथ हैं।

यह भी पढ़े : VIP प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के पक्ष में तेजस्वी-सहनी ने किया प्रचार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Share with family and friends: