‘सत्ता में रहे तो संविधान सुरक्षित बाहर होते ही खतरे में लोकतंत्र’

पटना : लोकसभा चुनाव में नेताओं का बयानबाजी जारी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने राज्यसभा सांसद मनोज झा पर कसकर निशाना साधा है। अभिषेक झा ने राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसते हुए कहा कि जब यह लोग सत्ता में रहते हैं तो देश के संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित रहती है। लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार देश में होती है तो संविधान भी खतरे में चला आता है।

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि असल में अगर खतरे में कोई चीज है तो इन लोगों के राजनीति और परिवारवाद की राजनीति है। उनकी राजनीति परिवारवाद, भ्रष्टाचार और वंशवाद पर टिकी हुई है। जब इन लोगों पर भ्रष्टाचार के चोट लगते हैं तो इन्हें दर्द होता है। क्योंकि यह लोग खुद को भ्रष्टाचार के आरोप पर कार्रवाई से खुद को बचाना चाहते हैं। अभिषेक कहा कि इस तरीके लगातार मनोज झा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं लेकिन जनता ने मन बना लिया है और उनकी अब नहीं चलने वाली है। इस बार 40 की 40 सीट एनडीए की पक्ष में होगी।

यह भी पढ़े : ‘कांग्रेस को पारंपरिक सीटें भी नहीं हुई नसीब’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!