झाइयों से है परेशान तो तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, प्रदूषण आदि का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगता है। त्वचा की ठीक ढंग से देख-रेख न करने से पिगमेंटेशन यानी चेहरे पर झाइयां होने की समस्या कम उम्र में ही नजर आने लगता है। झाइयों की समस्या इतनी जिद्दी होती है कि जल्दी स्किन से जाती नहीं है। ऐसे में आपको कुछ खास उपायों से इसे हटाने की कोशिश करनी होगी।

क्या है पिगमेंटेशन यानी झाइयां

jh 22Scope News

पिगमेंटेशन या झाइयां त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बों को कहते हैं। इसे हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। किसी के चेहरे पर इसके निशान छोटे होते हैं, तो किसी के काफी बड़े। वैसे, ये हानिकारक नहीं होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह मेडिकल समस्या के लक्षण भी हो सकते हैं। इससे त्वचा अस्वस्थ दिखाई देती है।

हाइपर पिगमेंटेशन के कारण

धूप में अधिक देर तक घूमना-फिरना

त्वचा का किसी कारणवश क्षतिग्रस्त होना

शरीर में हार्मोनल बदलावों का होना

अनुवांशिक

एलर्जी

झाइयों को इन घरेलू उपायों से हटाएं

कच्चा आलू – एक कच्चे आलू को आधा काट लें। कटे हुए हिस्से पर कुछ बूंद पानी की डालें। आलू को सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर रगड़ें। 10 मिनट छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। एक महीने तक इसे दिन में दो से तीन बार चेहरे पर लगाएं। झाइयां दूर हो जाएंगी। आलू झाइयों और काले धब्बों को दूर करने के लिए काफी प्रभावशाली होता है। इसमें कैटकोलेस एंजाइम होता है, जो मेलानोसाइट्स को नियंत्रित करते हैं।

नींबू- एक नींबू का रस कटोरी में निकालें। इसमें शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे तब तक लगाएं, जब तक की झाइयां कम न हो जाएं। दिन में दो बार लगाएं। नींबू के रस में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण होते हैं। शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है। ये दोनों ही गुण झाइयों का इलाज कर सकते हैं।

प्याज- प्याज को टुकड़ों में काट लें। प्याज के टुकड़े को झाइयों वाले भाग पर रगड़ें। 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। प्याज का रस भी चेहरे पर लगाने से लाभ होगा। जब चेहरा साफ ना दिखने लगे, तब तक यह उपाय ट्राई करती रहें। इसे दिन में दो बार लगाने से लाभ होता है। प्याज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पिगमेंटेशन दूर करने में मदद करते हैं।

Winter Caution: सर्दी में यूं निखारे अपनी त्वचा

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...