प्रधानमंत्री खोलो कान, नहीं तो होगी नींद हराम- सेविकाओं का प्रदर्शन

Katihar-बाल विकास परियोजना से जुड़ी हजारों सेविकाओं ने कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मानदेय

के बदले वेतनमान दिए जाने की मांग की है.

sevika 2 22Scope News

इस अवसर सेविकाओं ने केन्द्र सरकार के विरुद्ध में जमकर कर नारेबाजी की , सेविकाओं ने प्रधानमंत्री खोले कान

नहीं तो होगा नींद हराम के नारे लगाते हुए कहा कि सरकार हमसे कुपोषण की समस्या दूर करने की आशा करती है,

जबकि सच्चाई यह है कि हम खुद ही दिन प्रति दिन कुपोषित होते जा रहे है. प्रति दिन 150 रुपये पर

सेविकाओं से यह आशा किया जाता है कि विभिन्न कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें.

गर्भ से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं हम पर सौंपी जा रही है, लेकिन सरकार हमारी समस्याओं को दूर करने का

कोई प्रयास नहीं कर रही.

सरकार के हर विभाग में पदोन्नती की सुविधा है लेकिन हमारे लिए कोई पदोन्नती नहीं है.

दूसरे  विभागों की तरह सरकार सेविकाओं को भी पदोन्नती का अवसर प्रदान करे. मानदेय में वृद्धि की जाय.

सेविकाओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेविकाओं की मांग नहीं मानी जाती है,

उन्हे सम्मान के जीवन यापन के लिए मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो

सरकार व्यापक आन्दोलन के लिए तैयार रहें.

रिपोर्ट- श्याम

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...