PATNA: शराब पियोगे तो मरोगे ही यही तो मै समझा रहा हूं,
यही तो बार- बार कह रहा हूं, यही तो लोगों को समझना है.
यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज
विधानसभा की कार्यवाही से पूर्व मीडिया को संबोधित
करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमेशा ही
गड़बड़ी करते हैं, और ऐसे लोगों के कारण ही हादसे होते हैं.
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि
गरीब-गुरबा को नहीं पकड़ें बल्कि जो लोग शराब के धंधे से जुड़े हैं उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें.
शराब पियोगे तो मरोगे – शराबबंदी सबकी सहमति से हुई थी फिर हंगामा क्यों!
शराबबंदी कानून सबकी सहमति से हुई थी. अभी जब बीजेपी विपक्ष में है तो वो सरकार पर आरोप लगा रही है. शराबबंदी विफल नहीं है बल्कि विपक्ष इसको लेकर हंगामा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब शराबबंदी कानून लाया गया था तब राज्य की महिलाओं ने इसकी माग की थी। उनकी मांगों के बाद ही शराबबंदी कानून लागू करने का निर्णय लिया गया. जब यह कानून सदन में रखा गया था तब सभी विधायकों ने सहमति दी थी. अब कुछ विधायक सदन में हंगामा करते हैं.

Highlights







