नर्म और गुलाबी होंठो की है चाहत तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

सभी लोगों की चाहत होती है कि उनके होंठ नर्म और गुलाबी हों। ज्यादा केमिकल युक्त वस्तुओं के इस्तेमाल के कारण होंठ काले हो जाते है। आप अपने होंठ को नर्म और गुलाबी बना सकते है।

गुलाबजल का करें उपयोग

gulab jal 22Scope News
नर्म और गुलाबी होंठो की है चाहत तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय 22Scope News

हर दिन रोज वॉटर के साथ अपने होठों को एक्सफोलिएट करें। इससे आपके होठों की पपड़ी, डेड सेल्स हट जाएंगी और नई ताजी सेल्स को बाहर आने का मौका मिलेगा, जो आपके होठों को अधिक नम और सॉफ्ट दिखाएंगी। इसके लिए आप रात को सोने से पहले कॉटन पर गुलाबजल लेकर अपने होठों पर हल्के हाथों से लगाएं और जब त्वचा सॉफ्ट हो जाए तो हल्का-हल्का रब करें। इससे डेड सेल्स हट जाएंगी। इसके बाद लिप बाम लगाकर सोएं।

कोनट ऑइल

coconut 22Scope News
नर्म और गुलाबी होंठो की है चाहत तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय 22Scope News

कोकोनट ऑइल से भी होठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाया जा सकता है। क्योंकि यह त्वचा में प्राकृतिक तौर पर नमी बनाए रखता है। यह हमारी स्किन की डार्कनेस दूर कर स्किन टोन को लाइट करने का काम करता है। आप गुलाबजल से डेड स्किन साफ करने के बाद लिप बाम की जगह कोकोनट ऑइल से होठों की हल्की मसाज कर सकते हैं।

नींबू का रस

nimbu 22Scope News
नर्म और गुलाबी होंठो की है चाहत तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय 22Scope News

नींबू ऐंटिमाइक्रोबियल और ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। यह हमारी स्किन का सांवलापन दूर करने के साथ ही कई तरह के इंफेक्शन से भी हमारी त्वचा को बचाता है। आधा चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण से 5 से 7 मिनट तक अपने होठों की मसाज करें। डेड सेल्स हट जाएंगी और होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे। अब होठों को ताजे पानी से धो लें और नारियल तेल से हल्की मसाज कर लें।

चुकंदर

chukandar 22Scope News
नर्म और गुलाबी होंठो की है चाहत तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय 22Scope News

चुकंदर सिर्फ शरीर में खून बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि त्वचा को गुलाबी रंगत देने का काम भी करता है। अगर आप भी अपने होंठ गुलाबी बनाना चाहते हैं तो सुबह के वक्त चुकंदर के एक चम्मच जूस में नारियल के तेल की 2 से 3 बूंदें मिला लें। तैयार मिश्रण को रुई की मदद से होठों पर लगाएं और कुछ 3 से 5 मिनट हल्की मसाज करें।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!