Construction कार्य में संवेदक के कार्य का करेंगे विरोध तो पीटे जायेंगे, पढ़ें पूरी खबर

अररिया: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के बड़े पैमाने पर सड़क व नाला निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे सड़क व नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर बराबर कुछ न होना आम बात हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप हो रहें रोड व नाला निर्माण कार्य में निर्माणाधीन नाला तोड़ने के सवाल पर नप के कनीय अभियंता एवं संवेदक के बीच जमकर विवाद हुआ।

इस मौके में कनीय अभियंता द्वारा नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया और विरोध किया तो संवेदक ने पहले उसे पीटा। फिर घर पर ले जा कर सात आठ सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवाया। जेई की मानें तो गलत काम का विरोध नहीं तो क्या करेंगे। वहीं संवेदक ने कहा कि जेई कथित तौर पर शराब पीकर उन्हें एवं मजदूरों को गाली गलौज कर रहे थे। काम में कोई गड़बड़ी नहीं है। दरअसल नाला रोड से ज्यादा हाइट हो गया था।

स्थानीय लोगों तथा जेई के कहने पर ही नाला रोड का लेवल में बनाया जा रहा था। अचानक जेई ने उस नाला को तोड़ने का आदेश दे रहे थे। जिसको लेकर बहस हुई और फिर नशे में दूध होकर गली-गलौज करने लगे। यह भी कहा कि उन्होंने जेई को बचाने की नीयत से उसे थाना के नाम पर अपने साथ ले गए, नहीं तो सभी लोग उस पर आक्रोशित थे।

बता दें वार्ड संख्या 11 में करीब 15 लाख की लागत से रोड व नाला निर्माण का टेंडर वर्क चल रहा है। इधर इस संबंध में नप के ईओ सूर्यानंद सिंह आफ द कैमरा कहा कोई शिकायत जेई के तरफ से नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें-   Gaya: जिला परिषद की बैठक से अधिकारी रहे नदारद, पार्षदों ने…

https://youtube.com/22scope

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Construction Construction Construction Construction

Construction

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...