मुंगेर : हथियार तस्करी और निर्माण को मुंगेर से काफी पुराना नाता है। इसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला हथियार तस्करों को पकड़ रही है। पर मुंगेर के माथे से यह बदनुमा दाग खत्म नहीं हो पा रहा है। पर अब मुंगेर पुलिस हथियार तस्करों के खिलाफ एक नए अंदाज से जोड़दार प्रहार करने की तैयारी कर ली है।
ताजा मामला में मुंगेर पुलिस के द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। जहां मुफसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार मोहली दियारा में अभियान चला दियारा के झाड़ियों के आड़ में चल रहे दो मिनी गण फैक्ट्री का उद्भेदन किया। जहां से पुलिस ने तीन हथियार निर्माताओं को एक अर्धनिर्मित पिस्टल, दो बेस मशीन, चार कारतूस, एक मैगजीन और हथियार बनाने का ढेरो समान बरामद किया।
इस मामले में मुंगेर प्रशिक्षु एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया की मुंगेर पुलिस के द्वारा निरंतर हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह है की ये हथियार निर्माता पुलिस के गिरफ्त में आए है। साथ ही बताया की जिसके जमीन पर हथियार निर्माताओं के द्वारा निर्माण किया जा रहा था अब पुलिस इस सफेद पोश को भी इस हथियार निर्माण वाले केस में नामजद अभियुक्त बना रही है।
साथ ही बताया की पुलिस अब हथियार निर्माताओं और तस्करों के आर्थिक रीढ़ पर चोट करेगी। जिसमें हथियार निर्माण जिस जमीन पर हो रहा है। जिस मकान में हो रहा है उसे सीज करने के अलावा उन जमीन मालिकों पर भी मामला दर्ज करते हुए हथियार तस्करी के माध्यम से अर्जित संपत्ति को भी सिक करने का काम करेगी।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट