एक्स-रे कर्मचारियों पर महिला ने आपत्तिजनक फोटो लेकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में एक्स-रे कर्मचारियों पर महिला ने आपत्तिजनक फोटो लेकर ब्लैकमेल करने का बड़ा ही गंभीर आरोप लगा दिया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कल कहा कि एक्स-रे के नाम पर मेरा आपत्तिजनक फोटो लेकर कर्मचारी लगातार ब्लैकमेल करता है। पिछले दिनों बुखार और सीने की दर्द की समस्या को लेकर जब डॉक्टर ने एक्स-रे लिखा तो हम एक्सरे करने आए इसके बाद मेरा आपत्तिजनक फोटो लेकर मुझको ब्लैकमेल करने का काम करता था।

Goal 6 22Scope News

कर्मचारियों ने मेरा फोटो लिया और इंस्टाग्राम ID बनाकर मुझे लगातार ब्लैकमेल करता था

पीड़ित लड़की ने बताया की एक्स-रे करने वाले कर्मचारियों ने मेरा फोटो लिया और मेरा फोटो का इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मुझे लगातार ब्लैकमेल करता था। इसकी जानकारी मैंने अपने ससुराल वालों को दी। उसके बाद मैं मीडिया से गुहार लगा रही हूं। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि एक लिखित शिकायत आई है। महिला के द्वारा यह शिकायत किया गया है कि एक्स-रे करने वाले कर्मियों के द्वारा उनका अश्लील फोटो लेकर उनको ब्लैकमेल किया जा रहा था।

यह भी देखें :

विभागीय कार्रवाई को लिखा गया है पत्र, होगी उचित कार्रवाई

इस संबंध में विभागीय कार्रवाई को पत्र लिखा गया है और भी जो उचित कार्रवाई होगी। विभाग अपने स्तर से करने का काम करेगी। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि लगातार पिछले महीने से एक्स-रे कर्मी के द्वारा मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा था। एक्स-रे करने के नाम पर मेरे कपड़े उतरवाए गए। मेरा अश्लील फोटो लिया गया और उसे फोटो से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर मुझको परेशान किया जा रहा था।

यह भी पढ़े : गोलियों की गूंज से दहल उठा पुलिस लाइन, सिपाही ने साथी जवान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...